Categories: News-Headlines

फिनलैंड नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा

फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो ने रविवार को कहा कि उनका देश उत्तर अटलांटिक संधि संगठन-नेटो की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के कारण फिनलैंड की नीति में यह ऐतिहासिक बदलाव है। रूस और फिनलैंड की 1300 किलोमीटर लंबी सीमा साझी हैं। रूस ने कहा है कि 30 देशों के सैन्य संगठन नेटो में शामिल होना फिनलैंड की गलती होगी और यह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध के लिए हानिकारक होगी।

इससे पहले सौली नीनिस्टो और फिनलैंड की प्रधानमंत्री साना मारिन ने गुरूवार को कहा था कि वे दोनों नेटो की सदस्यता के पक्ष में हैं। सौली नीनिस्टो ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर फिनलैंड के फैसले से अवगत कराया।

सौली नीनिस्टो ने तुर्की के राष्ट्रपति तैयिब एरदोगन से बातचीत की इच्छा व्यक्त है। तुर्की ने नोर्डिक देशों के नेटो में शामिल होने पर आपत्ति जताई है। नेटो का सदस्य होने के कारण तुर्की इस आवेदन को वीटो कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.