फिजी के उप प्रधानमंत्री विमान प्रसाद एक सप्ताह की भारत यात्रा पर कल रात नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव परामिता त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। फिजी के उप-प्रधानमंत्री अपने देश के वित्त, सामरिक नियोजन, राष्ट्रीय विकास और सांख्यिकी विभाग के मंत्री भी हैं। विमान प्रसाद, 22 जनवरी को हुए ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद अयोध्या का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता भी हैं। उनकी यात्रा 4 से 10 फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को स्वदेश के लिए प्रस्थान करेंगे। वे आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक तथा विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात करेंगे। प्रसाद कल राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक अन्य कार्यक्रम के लिए 7 फरवरी को गोवा जाएंगे। 8 फरवरी को उनका अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। 9 फरवरी को श्री प्रसाद अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे, उसके बाद गांधीनगर का दौरा करेंगे। बिमान प्रसाद ने इससे पहले फरवरी 2023 में भारत का दौरा किया था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment