Categories: News-Headlines

प्रो. (डॉ.) सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया

प्रो. (डॉ.) सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम की प्रधान सलाहकार के रूप में, प्रो. (डॉ.) सौम्या स्वामीनाथन कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समग्र रणनीति पर तकनीकी सलाह देंगी, नीतिगत दिशा-निर्देश सुझाएंगी और मन मुताबिक परिणामों के लिए आवश्यक क्रियाकलाप में सुधार को लेकर उपाय सुझाएंगी, और अनुसंधान संबंधी रणनीति पर सलाह देंगी। प्रो. (डॉ.) सौम्या स्वामीनाथन वैश्विक स्तर पर शीर्ष प्रतिभाओं के साथ विशेषज्ञ समूहों के गठन में भी सहायता करेंगी। इसके अतिरिक्त, वे कार्यक्रम के प्रभाव का आकलन करने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विभिन्न राज्यों के अधिकारियोंऔर विकास से जुड़े भागीदारों का समर्थन करेंगी।

प्रो. स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक थीं और इससे पहले उन्होंने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.