प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के दो अलग-अलग मामलों में शिवसेना नेता संजय राउत को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। पवर्तन निदेशालय के नोटिस में संजय राउत को उनकी पत्नी और सहयोगियों की परिसम्पत्तियों के सिलसिले में दक्षिण मुम्बई कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
पहला मामला दीवान आवासीय वित्त निगम लिमिटेड के प्रमोटर कपिल वधावन और उनके भाई धीरज वधावन पर 34 हजार करोड रूपये की ऋण धोखाखड़ी के आरोपो से संबंधित है।
दूसरा मामला एक हजार दो सौ करोड रुपये के चॉल पुनर्विकास धोखाखड़ी से जुड़ा है। इस मामले में आवास-विकास और अवसंरचना लिमिटेड समूह, इसके प्रमोटर राकेश वधावन तथा पुत्र सारंग और संजय राउत के सहयोगी प्रवीण राउत शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया है।
इस वर्ष अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मुम्बई में संजय राउत की पत्नी वर्षा का एक फ्लैट तथा उनकी और एक अन्य व्यवसायी की पत्नी की आठ अन्य परिसंपत्तियां जब्त की थी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment