Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 6 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर बैंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 फरवरी, 2023 को कर्नाटक का दौरा करेंगे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे दिन में प्रधानमंत्री बैंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद, लगभग साढ़े तीन बजे अपराह्न को वे तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर कारखाने का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

भारत ऊर्जा सप्ताह 2023

प्रधानमंत्री बैंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन 6 से 8 फरवरी तक होगा तथा इसका उद्देश्य ऊर्जा अंतरण महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करना है। इस आयोजन में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उद्योग, सरकारों और अकादमिक जगत की हस्तियां एकत्र होंगी तथा उन चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा करेंगी, जो एक जवाबदेह ऊर्जा अंतरण में मौजूद होती हैं। कार्यक्रम में दुनिया भर के 30 से अधिक मंत्रियों की उपस्थिति रहेगी। 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1000 प्रदर्शनकर्ता और 500 वक्ता भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री वैश्विक तेल व गैस संस्थानों के सीईओ के साथ गोलमेज संवाद करेंगे। वे हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक पहलों का शुभारंभ भी करेंगे।

ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिये एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम हमेशा से सरकार के कार्यक्रमों के केंद्र में रहा है। सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण, इथेनॉल उत्पादन क्षमता में 2013-14 से छह गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम और जैव ईंधन कार्यक्रम के तहत पिछले आठ वर्षों के दौरान उपलब्धियों ने न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया है, बल्कि इसके परिणामस्वरूप 318 लाख मीट्रिक टन सीओ2 उत्सर्जन में कमी आने के साथ-साथ लगभग 54,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत भी हुई है। इसके अलावा कई अन्य लाभ भी हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2014 से 2022 के दौरान एथेनॉल आपूर्ति के लिये लगभग 81,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया तथा किसानों को लगभग 49,000 करोड़ रुपये से अधिक का हस्तांतरण किया गया है।

एथेनॉल मिश्रण रोडमैप के अनुरूप, प्रधानमंत्री 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशो में तेल विपणन कंपनियों के 84 रिटेल आउटलेट में ई-20 ईंधन की शुरूआत करेंगे। ई-20 ईंधन के तहत पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि 2025 तक एथेनॉल का मिश्रण पूरी तरह 20 प्रतिशत तक पूरा कर लिया जाये। इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियां 2जी-3जी एथेनॉल संयंत्र लगा रही हैं, जिससे इस कार्य में प्रगति होगी।

प्रधानमंत्री ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में वे वाहन भाग लेंगे, जो हरित ऊर्जा स्रोतों से चलते हैं। रैली से हरित ईंधन के प्रति लोगों को जागरूक में करने मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की ‘अनबॉटल्ड’ पहल के तहत वर्दी लॉन्च करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप, इंडियन ऑयल ने खुदरा ग्राहक परिचारकों और एलपीजी डिलीवरी कर्मियों के लिए वर्दी तैयार की है, जो री-साइकिल किये हुये पॉलियस्टर (आरपीईटी) और कपास से बनी हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक-परिचारकों की वर्दी का प्रत्येक सेट लगभग 28 इस्तेमाल की गई पीईटी बोतलों को री-साइकिल करके तैयार किया गया है और इस तरह वह इस पहल का समर्थन करता है। इंडियन ऑयल इस पहल को ‘अनबॉटल्ड’ के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है – यह टिकाऊ कपड़ों का एक ब्रांड होगा, जिसे री-साइकिल किये हुये पॉलियस्टर से बने सामान के रूप में लॉन्च किया गया है। इस ब्रांड के तहत, इंडियन ऑयल का लक्ष्य अन्य तेल विपणन कंपनियों के ग्राहक-परिचारकों के लिए वर्दी की आवश्यकता को पूरा करना, सेना के लिए गैर-लड़ाकू वर्दी, संस्थानों के लिए वर्दी/कपड़े और खुदरा ग्राहकों को बिक्री करना है।

प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल के इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का भी लोकार्पण करेंगे और इसके वाणिज्यिक रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे। इंडियन ऑयल ने इससे पहले एकल कुकटॉप के साथ एक अभिनव और पेटेंट इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम विकसित किया था। प्राप्त फीडबैक के आधार पर, ट्विन-कुकटॉप इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम को उपयोगकर्ताओं के लिये अधिक सुविधाजनक और सरल बनाया गया है। यह एक क्रांतिकारी घरेलू सौर ऊर्जा पाक समाधान है, जो सौर और सहायक ऊर्जा स्रोतों दोनों पर एक साथ काम करता है। इस तरह यह भारत के लिए खाना पकाने का एक विश्वसनीय जरिया बन जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

16 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

17 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

19 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

20 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

20 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.