Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को देहरादून में 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को देहरादून जाएंगे। वे करीब 18 हजार करोड रूपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। क्षेत्र में सडक संबंधी बुनियादी ढांचे के सुधार की परियोजनाओं पर विशेष ध्‍यान दिया जायेगा जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी तथा पर्यटन बढेगा। ये परियोजनाएं दूरदराज के क्षेत्रों तक सडक संपर्क बढाने की प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना के अनुसार शुरू की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें पूर्वी पैरीफैरल एक्‍सप्रेस वे जंक्‍शन से देहरादून तक-दिल्‍ली देहरादून आर्थिक गलियारा शामिल है। इस परियोजना पर आठ हजार तीन सौ करोड रूपये खर्च होंगे। इससे दिल्‍ली से देहरादून छह घंटे के स्‍थान पर करीब ढाई घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा।

सहारनपुर के हलगोवा से हरिद्वार के बहादराबाद तक दिल्‍ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का खंड दो हजार करोड रूपये से अधिक की लागत से बनाया जायेगा। मनोहरपुर से कांगडी तक हरिद्वार रिंग रोड परियोजना पर 16 सौ करोड रूपये से अधिक खर्च होंगे। देहरादून-पोंटासाहिब परियोजना पर करीब 17 सौ करोड रूपये खर्च होंगे। लक्ष्‍मण झूला से आगे गंगा नदी पर पुल का निर्माण भी किया जायेगा।

प्रधानमंत्री देहरादून में अत्‍याधुनिक इत्र प्रयोगशाला केन्‍द्र का उद्घाटन भी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

2 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.