आज शिक्षक दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नयन की घोषणा की है।
पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एनईपी की भावना के अनुरूप पीएम-श्री स्कूल से पूरे भारत में लाखों छात्र लाभान्वित होंगे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “आज, Teachers Day पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है – प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन। ये मॉडल स्कूल बन जाएंगे, जो एनईपी की समग्र भावना को समाहित करेंगे।”
“पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इसमें खोज उन्मुख, ज्ञान-प्राप्ति केंद्रित शिक्षण पर जोर दिया जाएगा। नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।”
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में बदलाव किये हैं। मुझे विश्वास है कि एनईपी की भावना के अनुरूप पीएम-श्री स्कूल से पूरे भारत में लाखों छात्र लाभान्वित होंगे।“
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment