Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भेंट की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान, 20 मई, 2023 को यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष का पूरी दुनिया पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हालांकि, यह उनके लिए कोई राजनीतिक या आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि मानवता का, मानवीय मूल्यों का मुद्दा है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में यूक्रेन के सहयोग की सराहना की और छात्रों के लिए भारत में परीक्षा आयोजित करने के यूक्रेनी संस्थानों के निर्णय का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को आगे का रास्ता ढूंढने के लिए बातचीत और कूटनीति को भारत द्वारा दिए गए स्पष्ट समर्थन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्थिति के समाधान के लिए, भारत और व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री अपने साधनों के भीतर सभी प्रयास करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। दोनों पक्ष संवाद-संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.