Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि हर व्‍यक्ति को अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य प्राप्‍त हो। उन्‍होंने कहा कि आज का दिन स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़े उन सभी लोगों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने का भी दिन है, जो अपनी कड़ी मेहनत से इस धरती को सुरक्षित बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार देश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अथक परिश्रम कर रही है और देश के नागरिकों को उचित कीमत पर उत्‍तम कोटि की स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर ध्‍यान दे रही है।

आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हर साल विश्‍वभर में स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े किसी विशेष पहलू के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। 1948 में 7 अप्रैल को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की स्‍थापना हुई थी। इस साल विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस का विषय है- ‘हमारा ग्रह हमारा स्‍वास्‍थ्‍य’।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

18 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.