Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्‍हें यूक्रेन संकट सहित विभिन्‍न मुद्दों के बारे में जानकारी दी।

कल प्रधानमंत्री मोदी की अध्‍यक्षता में उच्‍चस्‍तरीय बैठक हुई जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा की समीक्षा की गई । इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समूचा सरकारी तंत्र यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि वहां फंसे सभी भारतीय नागरिक सकुशल और सुरक्षित हों।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्‍न देशों में विशेष दूत के रूप में चार वरिष्‍ठ मंत्रियों को भेजने से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में तेजी आएगी। उन्‍होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार इस मामले को कितनी प्राथमिकता दे रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्‍बकम् के मंत्र के अनुरूप यूक्रेन में फंसे और सहायता की राह देख रहे पड़ोसी देशों तथा विकासशील देशों के लोगों की भी मदद करेगा।

बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, हरदीप सिहं पुरी, किरेन रिजिजु, पीयूष गोयल, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया तथा जनरल वी.के सिंह के अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

19 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

57 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.