Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को बधाई दी है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; “यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को बधाई। जनसेवा का एक रोमांचक और संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

जिन लोगों ने परीक्षा पास कर ली है, वे हमारे देश की यात्रा के एक महत्वपूर्ण दौर में प्रमुख प्रशासनिक भूमिका निभाएंगे। उन युवा मित्रों से, जो यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाए, मैं कहना चाहता हूँ – आप बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। अभी और प्रयास आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

साथ ही, भारत विविध अवसरों से भरा हुआ है, जिनकी तलाश करने की जरूरत है। आप जो भी निर्णय लेते हैं, उनके लिए शुभकामनाएं।”

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

8 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.