प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना सर्धाना कस्बे के सलावा और कैली गांव में की जा रही है। इस पर लगभग सात सौ करोड रूपये की लागत आएगी।
देश के सभी भागों में विश्वस्तरीय खेलकूद बुनियादी ढांचा स्थापित करने और खेल संस्कृति को बढावा देने पर प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ध्यान दिया है। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना इसी परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बडा कदम है।
यह खेल विश्वविद्यालय सिंथेटिक हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, हैंडबॉल, कबड्डी मैदान, लॉंन टेनिस कोर्ट, जिमनेजि़यम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्देशीय हॉल और साइकिल वेलोड्रोमोम सहित आधुनिक बुनियादी ढांचा सुविधाओं से लैस होगा। इसमें अन्य खेलों के अलावा निशानेबाजी, स्क्वैश, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, कैनोइंग, कयाकिंग के लिये भी सुविधाएं रहेंगी। विश्वविद्यालय में समान संख्या में महिला और पुरुष खिलाडि़यों सहित एक हजार अस्सी खेलकूद प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने की क्षमता होगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment