Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना पर जापान के प्रधानमंत्री सुगा योशीहिदे से चर्चा की

भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के सुचारू और समयबद्ध कार्यान्वयन में तेजी लाने के प्रयासों के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। क्वाड नेताओं के शिखर सम्‍मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री सुगा योशीहिदे से इस परियोजना पर चर्चा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपनी पहली व्यक्तिगत मुलाकात पर खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक महामारी के बीच तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री सुगा को बधाई भी दी। इन नेताओं ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की और अफगानिस्तान सहित वैश्विक तथा क्षेत्रीय विकास के मुददे पर विचार विमर्श किया। उन्होंने स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपने संकल्‍प दोहराए। दोनों नेता रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने विनिर्माण, सूक्ष्‍म, छोटे, मझोले उद्यमों और कौशल विकास में परस्‍पर साझेदारी विकसित करने की आवश्यकता का भी उल्‍लेख किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

13 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

13 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.