Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान विचारों का स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः “मैं बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान विचारों का स्मरण करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका बलिदान विकसित भारत के लिये काम करने के हमारे संकल्प को सदैव दृढ़ बनाता रहेगा।”

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.