प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला उद्यमियों के लिए नई संभावनाएं सृजित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सम्मेलन सशक्त नारीशक्ति समर्थ भारत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक जिला, एक उत्पाद के माध्यम से हम हर जिले के स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके माध्यम से हमने पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हर सम्भव मदद की है। आज देश भर में आठ करोड़ से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ी हुई हैं।
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण घर से कम से कम एक महिला इस अभियान में शामिल हो।
प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जिस भी क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में उस काम में सफलता अपने आप सुनिश्चित हो जाती है।
स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में महिलाओं के योगदान का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस अभियान का नेतृत्व महिलाओं ने किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने के लिए सरकार ने देशभर में ग्यारह करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, 9 करोड़ से अधिक उज्ज्वलाओं को गैस कनेक्शन देकर तथा करोडो परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आसान बना दिया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment