Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारिया के अपहृत जहाज “रुएन” को बचाये जाने के संबंध में बुल्गारिया के राष्ट्रपति के आभार संदेश का जवाब दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारिया के अपहृत जहाज “रूएन” और उसमें सवार 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल के सदस्यों को बचाये जाने के संबंध में बुल्गारिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री रुमेन रादेव के आभार संदेश का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती एवं आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की और जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “बुल्गारिया गणराज्य के राष्ट्रपति, आपके संदेश की सराहना करते हैं। हमें खुशी है कि 7 बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौटेंगे। भारत नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती एवं आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

6 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.