प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक और तमिलनाडु में बांदीपुर तथा मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया। उन्होंने मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी कैंप का भी दौरा किया, जहां उन्होंने महावतों और कावड़ियों के साथ बातचीत की और हाथियों को खाना भी खिलाया। प्रधानमंत्री ने ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र, “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” में दिखाए गए हाथी पालकों के साथ बातचीत भी की।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा: “सुंदर बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सुबह का समय व्यतीत किया और भारत के वन्य जीवन, प्राकृतिक सुंदरता तथा विविधता की झलक देखी।”
“बांदीपुर टाइगर रिजर्व की कुछ और झलकियां।”
“मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में भव्य हाथियों के साथ।”
“बोम्मी और रघु के साथ, अद्भुत बोमन और बेली से मिलकर बहुत खुशी हुई।”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया: “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व जा रहे हैं।”
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment