Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड द्वारा प्रदान की गई सहायता और यूक्रेन से पोलैंड जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा जरूरतों में ढील देने की विशेष व्यवस्था करने पर राष्ट्रपति डूडा का गर्मजोशी से आभार जताया। उन्होंने इस कठिन समय में पोलैंड के नागरिकों द्वारा भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खासतौर पर सराहना की।

दोनों देशों के बीच पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने 2001 में गुजरात भूकंप के दौरान पोलैंड द्वारा दी गई सहायता को भी याद किया। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के कई परिवारों और अनाथों को बचाने में जामनगर के महाराजा द्वारा निभाई गई अनुकरणीय भूमिका को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डूडा को बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (डा.) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त), भारतीय नागरिकों के निकासी प्रयासों की निगरानी के लिए पोलैंड में उनके विशेष दूत के रूप में तैनात किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने युद्ध समाप्त करने और बातचीत पर लौटने के लिए भारत द्वारा लगातार की जा रही अपील को दोहराया। उन्होंने राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व पर भी जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More

2 hours ago

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More

18 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

18 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.