Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी की रैली में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत एक साथ चुनाव कराने पर जोर दिया है और युवाओं का आग्रह किया है कि वे इस पर विस्‍तृत चर्चा करें। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश के लिए किए कार्यों की गति में बाधा आती है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एन.सी.सी. की रैली में भाग लिया। इस वर्ष की रैली का विषय था-‘युवा शक्ति, विकसित भारत’।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के विकास में युवाओं के योगदान की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि देश का युवा वैश्विक भलाई के लिए शक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्ष में युवाओं ने एक लाख 50 हजार से अधिक स्‍टार्ट अप शुरू किये हैं और युवा आज देश की शीर्ष कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दशक में युवाओं के सामने आने वाली बाधाएं दूर करने की कई पहल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और छात्रवृत्ति मिलने को सुगम बनाने से युवाओं को नई ऊंचाइयां हासिल करने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनने के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को देश की विरासत पर गर्व करने, अपने कर्तव्‍यों का निष्‍ठापूर्वक निर्वहन करने, विकसित भारत के लिए काम करने और औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्‍त होने के लिए पंच प्रण का पालन करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से राष्ट्र की एकता के लिए कार्य करने का अनुरोध किया। महाकुंभ का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एकता, महाकुंभ में साफ दिखाई दे रही है और यह देश की एकता का महाकुंभ है।

एनसीसी कैडेटों के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनसीसी ने निरन्‍तर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में कैडेटों की संख्या बढ गई है। यह वर्ष 2014 में 14 लाख थी जो अब बढ़कर 20 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट आपदा प्रबंधन और खेल गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष अनिल चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्‍तुति भी हुई, जिसमें आठ सौ से अधिक कैडेटों ने भाग लिया। इस प्रस्‍तुति में राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। रैली में 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेटों ने हिस्‍सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

40 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.