Categories: STATE NEWS

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की, वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल एक उच्चस्तरीय बैठक में देश में टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री को टीकाकरण अभियान के विभिन्न पक्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी को कोविड वैक्सीन की मौजूदा उपलब्धता स्थिति और इसे बढ़ाने की कार्ययोजना के बारे में भी बताया गया। सरकार टीके की उपलब्धता बढ़ाने के लिये वैक्सीन निर्माताओं के साथ सक्रियता से प्रयास कर रही है और उन्हें अधिक उत्पादन इकाइयां स्थापित करने और कच्चे माल की आपूर्ति में सहयोग दे रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने 45 वर्ष से ऊपर और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की टीकाकरण स्थिति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्सीन की बर्बादी अभी भी बड़े पैमाने पर है और इसे रोके जाने के उपाय जरूरी हैं।

रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.