प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलिंपिक भारतीय दल से 15 अगस्त 2023 तक 75 विद्यालयों में जाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे विद्यार्थियों के साथ एक घंटा बिताने और उन्हें कुपोषण के बारे में जागरूक बनाने तथा खेलों के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने ओलिंपिक से लौटे भारतीय एथलीटों के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो साझा किया।
प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक में मैच हारने के बाद फोन करके टीम का हौसला बढाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। श्री मोदी ने ओलिंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु को आइसक्रीम खिलाई। ओलिंपिक खेलों से पहले प्रधानमंत्री ने सिंधु से फोन पर बातचीत की थी और तोक्यो से लौटने के बाद आइसक्रीम खिलाने का वायदा किया था। मुक्केबाज मैरीकॉम से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेलों के लिए उनका बहुमूल्य योगदान रहा और देश के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपने आवास पर नाश्ते पर भारतीय ओलिंपिक दल से मुलाकात की थी। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की थी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment