Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान-भारत एसोसिएशन (JIA) के अध्यक्ष एवं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान-भारत एसोसिएशन (जेआईए) के अध्यक्ष एवं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की। योशीहिदे सुगा 100 से अधिक सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में सरकारी अधिकारी, कीडनरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन) और सांसदों के “गणेश नो काई” समूह के सदस्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जेआईए के अध्यक्ष के रूप में पहली बार भारत की यात्रा पर आए योशीहिदे सुगा का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने निवेश एवं आर्थिक सहयोग, रेलवे, दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क, कौशल विकास के क्षेत्र में साझेदारी सहित भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संसदीय संबंधों को मजबूत करने के बारे में “गणेश नो काई” संसदीय समूह के सदस्यों के साथ सार्थक बातचीत की। उन्होंने जापान में योग एवं आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता का स्वागत किया तथा भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कीडनरेन के सदस्यों का भारत में स्वागत किया और व्यापार इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए देश में किए गए व्यापक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जापानी निवेशकों को अपने मौजूदा निवेश का विस्तार करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

Glad to receive Mr. @sugawitter, Chairman JIA and former PM of Japan, along with the ‘Ganesha group’ of Japanese Parliamentarians and @keidanren CEOs. Had engaging discussion on deepening our Special Strategic and Global Partnership in different areas, including parliamentary… pic.twitter.com/J2NsvngzV1

— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.