Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में 1600 मेगावॉट के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के पहले चरण का लोकार्पण कर दूसरे चरण की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार का लक्ष्‍य देश के अन्‍नदाता को ऊर्जादाता भी बनाना है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ में करीब 35 हजार करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन और आधारशिला रखते हुये कहा कि इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए सरकार उनके खेतों में बेकार पड़ी भूमि पर छोटे सौर संयंत्र लगाने के लिए सहायता की पेशकश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार देश की बिजली जरुरत को सौर ऊर्जा से पूरा करने के साथ-साथ लोगों के बिजली बिलों को भी जीरो करना चाहती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस उद्देश्‍य के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शुरु की जा रही है, जिसमें प्रत्‍येक घर को सौर ऊर्जा आवास में बदला जाएगा। इस पहल से लोगों की बिजली की जरुरतें पूरी होंगी और वे अतिरिक्‍त बिजली बेचकर अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे। इस तरह प्रत्‍येक परिवार हर वर्ष हजारों रुपये कमा सकेगा। छत्तीसगढ़ में समर्पित तथा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में राष्‍ट्रीय ताप ऊर्जा निगम का रायगढ स्थित ऊजा संयंत्र, राजनंदगांव जिले में करीब 4 सौ 50 एकड़ में फैली सौर ऊर्जा परियोजना, एस ई सी एल की तीन कोयला आधारित परियोजना, एक सौर ऊर्जा संयंत्र और रेलवे का एक फ्लाई ओवर तथा दो सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.