Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात गुलाब से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लिया, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रेड्डी से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और चक्रवात गुलाब से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लिया। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के अगले 12 घंटों में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के मध्य पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में भारतीय नौसेना इस चक्रवाती तूफान की हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान और ओडिशा क्षेत्र के प्रभारी नौसेना अधिकारियों ने चक्रवात के असर से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है और आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के वास्ते राज्य प्रशासनों के साथ निरंतर संपर्क में है।

इसकी तैयारियों के हिस्से के रूप में बाढ़ राहत दल और गोताखोरी दल ओडिशा में तैनात किये गए हैं तथा तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए विशाखापत्तनम में पूरी तरह से मुस्तैद हैं। संभावित सर्वाधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री तथा चिकित्सा टीमों के साथ नौसेना के दो जहाज समुद्र में मौजूद हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने, हताहतों को निकालने और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाने हेतु हवाई सर्वेक्षण करने के लिए नौसेना के विमानों को नौसेना वायु स्टेशनों, विशाखापत्तनम में आईएनएस देगा और चेन्नई के पास आईएनएस राजाली को तैयार रखा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.