Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्‍लासगो में कॉप-26 सम्‍मेलन से अलग ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल ग्लासगो में कॉप- 26 शिखर सम्मेलन से अलग ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री जॉनसन को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के 26वें शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वर्ष 2030 की कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी बातचीत शुरू करने के उपायों सहित व्यापार साझेदारी बढ़ाने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री जॉनसन की जल्द भारत यात्रा पर आने की अपनी इच्छा दोहराई।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.