Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में PMJAY-MA योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में PMJAY-MA योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बांटे जाने की शुरुआत की। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुडा इतना बड़ा आयोजन धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले हो रहा है।

शास्त्रों का हवाला देते हुए, प्रधानमंत्री ने “आरोग्यं परमं भाग्यम” कहते हुए इस बात पर खुशी व्यक्त की कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात के लाखों लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में इतनी बड़ी योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना की सफलता से उत्साहित होकर ही प्रधानमंत्री ने 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री द्वारा कार्ड बांटे जाने की शुरुआत करने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की पैनल एजेंसियों ने लाभार्थियों को पूरे गुजरात में 50 लाख रंगीन आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.