प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगमों के महापौरों से आग्रह किया है कि वे अपने शहरों के समग्र विकास पर ध्यान दें और जीवन को सुगम बनाने को प्राथमिकता दें। गुजरात के गांधीनगर में भाजपा मेयर सम्मेलन को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे अपने शहरों में जनभागीदारी से लोगों की भलाई के कार्य करने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नगर निगमों से लोगों का सीधा संबंध है इसलिए महापौरों की ये जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों का विश्वास जीतें। प्रधानमंत्री ने मेयरों से नियोजित शहरी विकास, आर्थिक क्षेत्र का निर्माण, शहरों में बेहतर परिवहन व्यवस्था और आवास तथा स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में मात्र ढाई सौ किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क था जो आज बढकर 775 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में एक हजार किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार शहरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने महापौरों से शहरी गरीब लोगों की भलाई के लिए काम करने और शहरों का इस तरह से विकास करने को कहा ताकि अगली पीढी उनके काम को याद करे।
सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल मौजूद थे। देशभर से भाजपा शासित नगर निगमों के एक सौ से अधिक महापौर और उप-महापौर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment