Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 6ठी वर्षगांठ पर देश भर के सभी किसानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी वर्षगांठ पर देश भर के सभी किसानों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग तीन लाख पचास हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के किसानों को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से देश में कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि लाखों छोटे किसानों को वित्तीय मदद मिलने से अब उनके लिए बाजार सुलभ हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसके साथ ही खेती की लागत कम हुई है और उनकी आय भी बढ़ी है। एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अपने किसानों पर गर्व है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

50 minutes ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.