प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाले किसी भी आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब देने के भारत के संकल्प पर बल दिया है। वे आज नई दिल्ली सर्वोच्च न्यायालय में संविधान दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज जब लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व को मना रहा है, उसी दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी भी है।
उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है और नागरिकों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में जब भी चुनौतियां आई हैं, संविधान ने उनके समाधान के लिए सही रास्ता दिखाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान आपातकाल जैसा समय भी आया और संविधान ने इस चुनौती का भी सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान की ताकत के कारण ही इसे जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और भारत का संविधान हमें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अपने नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वरिष्ठ नागरिकों को अपनी पेंशन प्राप्त करने के लिए अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए बैंकों में जाना पड़ता था। लेकिन अब वे अपने घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस पहल से लगभग डेढ़ करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को लाभ हुआ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 भी जारी की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment