Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मौजूदा समय भारत का है और भारत के प्रति विश्‍व समुदाय का विश्‍वास लगातार बढ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मौजूदा समय भारत का है और भारत के प्रति विश्‍व समुदाय का विश्‍वास लगातार बढ रहा है। नई दिल्‍ली में कल टाइम्‍स ग्‍लोबल व्‍यापार सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि दुनिया भर के विशेषज्ञों ने माना है कि पिछले दस वर्षों में भारत काफी बदल चुका है। उन्‍होंने कहा कि दावोस में भी भारत को लेकर अभूतपूर्व उत्‍साह देखा गया।

दावोस में भी भारत के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है। किसी ने कहा कि भारत एक अभूतपूर्व इकोनॉमिक सक्सेस स्टोरी है। ये जो दावोस में बोला जाता था दुनिया के नीति निर्धारक बोल रहे थे। कोई बोला कि भारत का डिजिटल और फिज़िकल इंफ्रास्ट्रक्चर नई ऊंचाई पर है। एक दिग्गज ने कहा कि दुनिया में अब कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां भारत का दबदबा ना हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत की क्षमता के प्रति इतना विश्‍वास पहले कभी देखा-सुना नहीं गया था।

आज दुनिया के हर डवलपमेंट एक्सपर्ट ग्रुप में चर्चा है कि भारत 10 साल में ट्रांसफॉर्म हो चुका है कि आज दुनिया का भारत पर भरोसा कितना ज्यादा है। भारत की सफलता को लेकर दुनिया में ऐसा पॉजिटिव सेंटीमेंट शायद ही कभी किसी ने अनुभव किया हो, इसलिए ही लाल किले से मैंने कहा है-यही समय है, सही समय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना मौजूदा सरकार की पहचान बन गई है।

टाइम-बाउंड तरीके से प्रोजेक्ट पूरे करना हमारी सरकार की पहचान बनी है। पहले जो पैसा बर्बाद हो रहा था, वो पैसा किसका था? वो पैसे किसी नेता की जेब से नहीं आ रहा था, वो पैसा देश का था। हमने परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आप देखिए, नए संसद भवन का निर्माण कितनी तेजी से हुआ। कर्तव्य पथ हो… मुंबई का अटल सेतु हो… इनके निर्माण की गति देश ने देखी है। इसलिए ही आज देश कहता है- जिस योजना का शिलान्यास मोदी करता है, उसका लोकार्पण भी मोदी करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.