Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ब्रिक्‍स संगठन को भविष्‍य के लिए तैयार करने के लिए सम्‍बद्ध देशों को भी तैयार होना होगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ब्रिक्‍स संगठन को भविष्‍य के लिए तैयार करने के लिए सम्‍बद्ध देशों को भी तैयार होना होगा। उन्‍होंने कहा कि प्रौदयोगिकी इसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगी। जोहान्‍सबर्ग में 15वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन को प्रधानमंत्री मोदी ने सम्‍बोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि लगभग दो दशकों में ब्रिक्‍स ने लम्‍बी और महत्‍वपूर्ण यात्रा तय की है और इस यात्रा में इस संगठन ने कई उपलब्धियां हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी ब्रिक्‍स देशों से अफ्रीकी संगठन को जी-20 में सम्मिलित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्‍स के एजेन्‍डे को नई दिशा देने के लिए भारत ने रेलवे अनुसंधान नेटवर्क, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के बीच सहयोग, ऑनलाइन ब्रिक्‍स डेटाबेस और स्‍टार्टअप कम्‍पनियों के बारे में सुझाव दिये हैं। उन्‍होंने ब्रिक्‍स के विस्‍तार के लिए भारत के सहयोग की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स अंतरिक्ष अन्‍वेषण संघ के साथ सहयोग का प्रस्‍ताव दिया, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान और मौसम निगरानी पर ध्‍यान केन्द्रित किया जायेगा।

In his various interventions, PM highlighted the following👇 pic.twitter.com/ccmUZpr37K

— Arindam Bagchi (@MEAIndia) August 23, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

ब्राह्मण समाज गोत्रावली का परिचय तथा इतिहास लिस्ट ब्राह्मण गोत्र सूची एवं वंशावली

ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More

3 days ago

केंद्र ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के एक जुलाई से क्रियान्‍वयन की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के… Read More

4 days ago

RBI और ECB ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर

  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र… Read More

4 days ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया

  पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड… Read More

4 days ago

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

  पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा… Read More

4 days ago

This website uses cookies.