Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बेंगलुरू मैसूरू एक्सप्रेसवे कर्नाटक के विकास में योगदान देगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बेंगलुरू मैसूरू एक्सप्रेसवे कर्नाटक के विकास में योगदान देगा।

प्रधानमंत्री मोदी केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक ट्वीट थ्रेड का जवाब दे रहे थे, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि बेंगलुरू मैसूरू एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्देश्य श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों तक पहुंच को बेहतर करते हुए उनकी पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना है।

केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि उपरोक्त परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 का एक हिस्सा शामिल है। इस परियोजना में चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास एवं ओवरपास का विकास भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “कनेक्टिविटी की एक महत्वपूर्ण परियोजना जो कर्नाटक के विकास में योगदान करेगी।”

An important connectivity project which will contribute to Karnataka’s growth trajectory. https://t.co/9sci1sVSCB

— Narendra Modi (@narendramodi) March 10, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.