Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया

कलोल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का वर्चुअली उद्घाटन किया। सहकार से समृद्धि विषय पर आयोजित विभिन्न सहकारी संस्‍थानों के प्रमुखों के सेमिनार में प्रधानमंत्री ने गुजरात के कलोल में इफ्को के नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया।

यह संयंत्र लगभग एक अरब 75 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। नैनो यूरिया के उपयोग के माध्‍यम से फसल की उपज बढ़ाने के लिए यह संयंत्र बनाया गया है। यहां प्रतिदिन पांच सौ मिलीलीटर की लगभग डेढ़ लाख बोतलों का उत्‍पादन होगा।

इस बीच सहकार सम्मेलन में गुजरात की विभिन्न सहकारी संस्थाओं के सात हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन की मुख्य विषय वस्तु सहकार से समृद्धि है। गुजरात का सहकारी क्षेत्र पूरे देश के लिए आदर्श है। राज्य में 84 हजार से अधिक सहकारी समितियां हैं। इनसे लगभग दो सौ 31 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। सम्मेलन में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय गृहमंत्री तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More

3 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन… Read More

3 hours ago

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.