प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस के साथ 23 मई 2023 को सिडनी में कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के सदस्यों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया और उनसे बातचीत की।
भारतीय प्रवासी समुदाय, जिसमें छात्र, शोधकर्ता, पेशेवर व्यक्ति और व्यवसायी शामिल थे, ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के कई मंत्रियों, संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से पश्चिमी सिडनी, जहाँ बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं, के पररामट्टा स्थित हैरिस पार्क में निर्माण किये जाने वाले ‘लिटिल इंडिया’ गेटवे की आधारशिला का अनावरण किया।
अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक संबंधों की नींव के रूप में “पारस्परिक विश्वास और पारस्परिक सम्मान” पर प्रकाश डाला और दोनों देशों को जोड़ने वाले विभिन्न तत्वों को रेखांकित किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के योगदान और सफलता की सराहना की तथा उन्हें भारत का सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर बताया।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती उपलब्धियों को रेखांकित किया और कहा कि पूरी दुनिया भारत की सफलता की गाथाओं में बहुत अधिक दिलचस्पी दिखा रही है। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रगाढ़ हो रहे संबंधों पर चर्चा की और घोषणा करते हुए कहा कि ब्रिस्बेन में एक भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment