Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने एन.डी.ए. सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के महीने भर चलने वाले जनसंपर्क अभियान की अजमेर से शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार के नौ साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। आज शाम राजस्‍थान के अजमेर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एन.डी.ए. सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के महीने भर चलने वाले जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। रैली में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामने अपनी सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और वंचितों को प्राथमिकता देने कारण देश में बड़े बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में 19 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ और सुविधाएं मिली हैं। सरकार ने पिछले तीन साल में करोड़ों घरों में नल से जल की सुविधा पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन लागू करने के बाद से देश के पूर्व सैनिकों की जेब में 65 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छोटे किसानों की मुश्किलों को समझा और नौ साल में छह बार कृषि बजट बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए पहली बार कई पहल की गई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में विकास कार्यों के लिए धन की कभी कमी नहीं रही, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था के कारण देश का विकास प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में सरकार को लूटने के रास्ते बंद कर दिए हैं और इसलिए देश का विकास हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने आधुनिक राजमार्गों और रेलवे पर लगभग 24 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए गरीबों के बैंक खातों में 29 लाख करोड़ रुपए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी है। पिछले नौ साल में 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए गरीबों के लिए मकान बनाने पर खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार ने बेटियों और महिलाओं की हर समस्या पर ध्यान देकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत और उनका पसीना बहाना है। भारत की जनता ही है जो कोविड के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्‍होंने देश की भावनाओं का अपमान किया है।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य की सरकार ने आज तक किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया है।

उन्‍होंने कहा कि इस दशक के आने वाले सात साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 140 करोड़ देशवासियों को परिवार का सदस्य बताते हुए प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी अजमेर के निकट पुष्कर पहुंचे और वहां ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.