Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के हरदोई और उन्‍नाव जिलों में चुनावी जनसभाएं कीं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के हरदोई और उन्‍नाव जिलों में चुनावी जनसभाएं कीं। उधर समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्‍या में और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में अपने उम्‍मीदवारों के लिए प्रचार किया। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होना है।

हरदोई रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कई विकास कार्य किए हैं। उन्‍होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोग परिवारवादी हैं जो सिर्फ अपने परिवार के हित की चिंता करते हैं। उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार देश के गरीबों, किसानों और युवाओं की भलाई के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में उन्‍नाव रैली में समाजवादी पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह राज्‍य का एक पूर्व मुख्‍यमंत्री सरेआम पुलिस बलों को अपमानित कर रहा है।

उधर, अखिलेश यादव ने अयोध्‍या में कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्‍ता में आती है तो 20 लाख युवाओं को आईटी सेक्‍टर में नौकरियां दी जाएंगी। प्रियंका गांधी ने भी अपने पार्टी के प्रत्‍याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.