प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्लास्गो में चल रहे कॉप – 26 सम्मेलन से अलग उक्रेन के प्रधानमंत्री वोलोडीमिर जेलेनेस्की के साथ भेंट की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच कोविड 19 महामारी के दौरान कोविड टीकाकरण प्रमाण-पत्रों को परस्पर आधार पर मान्यता दिये जाने की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा के साथ भी भेंट की। प्रधानमंत्री देऊबा के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली बैठक थी जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार किया। दोनों नेताओं ने जलवायु, कोविड-19 पर भी चर्चा की और महामारी के पश्चात फिर से उठ खड़े होने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
कॉप 26 से हटकर प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेफ्टाली बैनेट से भी मुलाकात की। अपनी इस पहली बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च प्रौद्योगिकी के साथ ही नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत की। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ भी मुलाकात की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment