भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर कड़ा आक्षेप किया है। शिवमोग्गा में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा का मतलब है विकास और मजबूत भारत। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक में आयुष्मान भारत मुफ्त चिकित्सा उपचार से 75 लाख लोगों को लाभ मिला, 40 लाख गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए और नौ लाख लोगों को मकान दिए गए।
प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले पांच वर्षों में सभी पात्र लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष के शासन के बाद देश को अब हरित गलियारों, एक्सप्रेस वे, वंदे भारत और नमो भारत रेलगाड़ियों, हाईस्पीड इंटरनेट, यूपीआई और मैट्रो सेवाओं के लिए पहचाना जाता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment