प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र धरती को स्वस्थ बनाने और वैश्विक हित में हमारी समृद्ध पारम्परिक विधियों के दोहन बनाने में अपना योगदान करेगा।
आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ ने केंद्र के लिए एक मेजबान देश समझौता किया।
प्रधानमंत्री ने आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ के ट्वीट्स का उत्तर देते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री ने टवीट करते हुए कहा- “भारत अपने यहां अत्याधुनिक डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना को लेकर खासा सम्मानित महसूस कर रहा है। यह केंद्र एक स्वस्थ ग्रह के निर्माण और वैश्वित हित के लिए हमारी समृद्ध पारंपरिक विधियों के दोहन की दिशा में योगदान करेगा।”
“भारत की पारम्परिक औषधियां और स्वास्थ्य विधियां विश्व स्तर पर काफी लोकप्रिय हैं। यह डब्ल्यूएचओ केंद्र हमारे समाज में खुशहाली फैलाने की दिशा में एक लंबा सफर तय करेगा।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment