Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ आधिकारिक वार्ता की

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ आधिकारिक वार्ता की। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया। कल साइप्रस पहुंचने पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और स्थायी मित्रता को दर्शाता है।

दोनों नेताओं ने भारत-साइप्रस संबंधों को रेखांकित करने वाले साझा मूल्यों को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए समर्थन दोहराया। प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एकजुटता व समर्थन के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए यह दोनों देशों की मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री ने साइप्रस की एकता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और यूरोपीय संघ के अधिग्रहण के आधार पर साइप्रस से जुड़े मामलों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया।

दोनों नेताओं ने व्यापार व निवेश, विज्ञान एवं अनुसंधान, सांस्कृतिक सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग का जायजा लिया तथा फिनटेक, स्टार्ट-अप, रक्षा उद्योग, कनेक्टिविटी, नवाचार, डिजिटलीकरण, एआई और गतिशीलता के नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की खोज की। दोनों पक्षों ने रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए पांच साल का रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। वे साइबर व समुद्री सुरक्षा संवाद और आतंकवाद, ड्रग्स तथा हथियारों की तस्करी के मुद्दों पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र स्थापित करने पर भी सहमत हुए। नेताओं ने जनवरी 2025 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रम की सराहना की जो दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को ठोस आकार देगा। उन्होंने आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत-ग्रीस-साइप्रस (आईजीसी) व्यापार और निवेश परिषद की स्थापना का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने व्यापार, पर्यटन, ज्ञान और नवाचार संबंधों को मजबूत करने के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा [आईएमईसी] क्षेत्र में शांति और समृद्धि में योगदान देगा।

दोनों नेताओं ने बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार सहित वैश्विक शासन संस्थाओं के सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए साइप्रस के समर्थन को दोहराने के लिए राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस को धन्यवाद दिया। उन्होंने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों सहित वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस को भारत आने का निमंत्रण दिया। इस यात्रा के दौरान निकोसिया विश्वविद्यालय में ‘भारत अध्ययन आईसीसीआर चेयर’ स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस बैठक के बाद भारत-साइप्रस साझेदारी पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.