Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बीजेपी सांसदों से देश में कोविड की स्थिति के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से देश में कोविड की स्थिति के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसदों से कांग्रेस के झूठ को सच से हराने, लोगों को सरकारी कामों के प्रति जागरूक करने को भी कहा। भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रुख पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी, लोगों के मुद्दों को उठाने के बजाय सत्ता हासिल करना चाहती है। प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि संसद में चर्चा सार्थक होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार दिखा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.