Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना के बारे में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना के बारे में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने अलामंदा और कंटाकापल्ले खंड के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद स्थिति का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और रेल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की तथा अलामंदा और कंटाकापल्ले खंड के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।”

“प्रधानमंत्री ने अलामंदा और कंटाकापल्ले खंड के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।”

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.