Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के भीमावरम में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में उनकी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश, आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है और हम इसके साथ अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए ‘रम्पा क्रांति’ के सौ वर्ष भी पूरे हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया भारत उन सेनानियों के सपनों का भारत होना चाहिए जिन्होंने स्‍वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्‍यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में हमने जनजातीय कल्याण के लिए अल्लूरी सीताराम राजू के सिद्धांतों पर चलते हुए पूरी निष्ठा के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि स्‍वतंत्रता के बाद पहली बार देश में जनजातीय गौरव और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए आदिवासी संग्रहालयों की स्थापना की जा रही है। ‘अल्लूरी सीताराम राजू मेमोरियल ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम’ आंध्र प्रदेश के लांबासिंगी में बनाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

37 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.