Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में वन्दे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वन्दे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “21वीं सदी के भारत, अर्बन कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए बड़ा दिन है। मैंने गांधीनगर-मुंबई वन्दे भारत एक्सप्रेस का तेज़ रफ्तार सफर का अनुभव किया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है। हमें बदलते हुए समय और जरूरतों के साथ अपने शहरों को निरंतर आधुनिक बनाना जरूरी है। शहर में परिवहन प्रणाली आधुनिक हो, निर्बाध कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सहयोग करे वह जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 8 वर्षों में एक के बाद एक देश के 2 दर्ज़नों से ज़्यादा शहरों में मेट्रो या तो शुरू हो चुकी है या तेज़ी से काम चल रहा है। देश के दर्ज़नों छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। ‘उड़ान’ योजना छोटे शहरों में हवाई सुविधा देने में अहम भुमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, शहरों के गरीब, मिडिल क्लास साथियों को धुएं वाली बसों से मुक्ति मिले, इसके लिए इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण और संचालन के लिए FAME योजना शुरु की। इस योजना के तहत देश में 7 हज़ार से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को स्वीकृति दी गई है। इस पर केंद्र सरकार ने करीब 3,500 करोड़ रुपए खर्च किए है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.