प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। पीएम ने महिला वन रक्षकों की टीम वन दुर्गा से भी बातचीत की, जो संरक्षण प्रयासों में सबसे आगे हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। पार्क में हाथी, जंगली भैंस, दलदली हिरण और बाघ भी पाए जाते हैं।
प्रधानमंत्री मुगलों को पराजित करने वाले असम के अहोम साम्राज्य की शाही सेना के प्रसिद्ध जनरल लाचित बोरफुकन की 84 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस परियोजना में लाचित और ताई-अहोम संग्रहालय और 500 बैठने की क्षमता वाले सभागार का निर्माण भी शामिल था। यह परियोजना लाचित बोरफुकन की वीरता का उत्सव मनाने और उनके बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
जोरहाट में सार्वजनिक कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य, तेल और गैस, रेल तथा आवास क्षेत्रों को सुदृढ़ बनाने वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment