Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी यात्रा के बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आज कोपनहेगन जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जर्मनी यात्रा के बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आज कोपनहेगन जाएंगे। यह यात्रा भारत और डेनमार्क के बीच कूटनीतिक संबंधों की समीक्षा करने के साथ-साथ बहुआयामी सहयोग को और विस्तारित करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डेनमार्क की पहली यात्रा है और डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ तीसरी शिखर स्तरीय बातचीत है। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री द्विपक्षीय और अन्य वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारत-डेनमार्क व्यापार मंच की बैठक में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच पिछले छह वर्षों के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 78 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 2016 में जहां दोनों देशों के बीच 2.8 बिलियन डॉलर व्यापार हुआ था वह 2021 में बढ़कर पांच बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। भारत से डेनमार्क को निर्यात किये जाने वाले प्रमुख उत्पादों में कपड़ा, वाहन, धातु के सामान, लोहा और अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

17 minutes ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

17 minutes ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

17 minutes ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

17 minutes ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

17 minutes ago

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More

17 minutes ago

This website uses cookies.