प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में बुधवार को पोलैंड पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा है। वार्ता से पहले चांसलरी में मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत-पोलैंड साझेदारी में मील का एक नया पत्थर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वारसॉ में फेडरल चांसलरी में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गर्मजोशी से अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया। 45 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की यह यात्रा भारत-पोलैंड साझेदारी को नयी गति प्रदान करेगी।”
प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आखिरकार। 45 साल बाद! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आपको वारसॉ में देखकर बहुत अच्छा लगा।” प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा के साथ भी बातचीत करेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment