Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी कल शिमला जाएंगे और ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे, पीएम-किसान की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई, 2022 को शिमला, हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अनूठा सार्वजनिक कार्यक्रम देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में लोगों की राय प्राप्त करने के प्रयास के तहत देश भर में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर प्रदान करता है।

‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ सुबह करीब 09:45 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, संसद सदस्य, विधान सभा के सदस्य और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि देश भर में अपने-अपने स्थानों पर जनता से सीधे बातचीत करेंगे। लगभग 11:00 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ, विभिन्न राज्य और स्थानीय स्तर के कार्यक्रमों को इसमें शामिल करके सम्मेलन को राष्ट्रीय बना दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार के नौ मंत्रालयों/विभागों के विभिन्न कार्यक्रमों के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

देश भर में आयोजित फ्रीव्हीलिंग बातचीत का उद्देश्य जनता से स्वतंत्र और स्पष्ट राय प्राप्त करना, लोगों के जीवन में कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को समझना और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को लेकर विलय एवं सैचुरेशन का पता लगाना है। देश के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकारी कार्यक्रमों की पहुंच और वितरण को और अधिक कारगर बनाने का प्रयास है।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इससे 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 21,000 करोड़ रुपये की राशि अंतरित हो सकेगी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री देश भर में (पीएम-किसान) के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.