प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर 2021 को सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में ‘आजादी@75 – नया शहरी भारत: शहरी परिदृश्य में बदलाव’ सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटल तरीके से सौंपेंगे और प्रदेश में योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत के तहत उत्तर प्रदेश की 75 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगे; फेम (एफएएमइ)-II के तहत लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और गाजियाबाद सहित सात शहरों के लिए 75 बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे, जिसमें आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के तहत पूरी की जा चुकी 75 परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी है। वे एक्सपो की तीन प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी पीठ की स्थापना की भी घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में 5 से 7 अक्टूबर, 2021 तक सम्मेलन-सह-एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो की थीम शहरी परिदृश्य में बदलाव है और यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों पर आधारित है। सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सम्मेलन-सह-एक्सपो में भाग लेंगे, जिससे उन्हें आगे की योजनाओं के लिए अनुभव साझा करने तथा प्रतिबद्धता और दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
सम्मेलन-सह-एक्सपो में तीन प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं, जो निम्न हैं:
(i) प्रदर्शनी का शीर्षक है, ‘नया शहरी भारत’ जिसमें विभिन्न शहरी मिशन की उपलब्धियों और भविष्य के अनुमानों को प्रदर्शित किया जायेगा। प्रदर्शनी पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गयी प्रमुख शहरी मिशन की उपलब्धियों को रेखांकित करेगी और भविष्य के अनुमानों को प्रदर्शित करेगी।
(ii) ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत 75 अभिनव निर्माण प्रौद्योगिकी, जिसे ‘भारतीय आवास प्रौद्योगिकी मेला’ (आईएचटीएम) का नाम दिया गया है पर प्रदर्शनी, जिसमें घरेलू रूप से विकसित स्वदेशी और अभिनव निर्माण प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों और प्रक्रियाओं को दिखाया जायेगा।
(iii) “यूपी@75: उत्तर प्रदेश के शहरी परिदृश्य में बदलाव” थीम पर आधारित प्रदर्शनी में प्रमुख शहरी मिशन और भविष्य के अनुमानों समेत 2017 के बाद उत्तर प्रदेश के उल्लेखनीय प्रदर्शन को दिखाया जायेगा।
प्रदर्शनी में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख शहरी मिशनों के तहत हासिल की गई उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी के कुछ अन्य विषय हैं – स्वच्छ शहरी भारत, जल सुरक्षित शहर, सभी के लिए आवास, नई निर्माण तकनीक, स्मार्ट सिटी विकास, सतत आवागमन और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने वाले शहर।
आम लोगों के लिए सम्मेलन-सह-एक्सपो दो दिनों, 6 से 7 अक्टूबर 2021 तक खुला रहेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment