प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात के राजकोट से पंजाब के संगरूर में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के तीन सौ बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर को वर्चुअली समर्पित करेंगे। वे पंजाब के फिरोजपुर में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के सौ बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे।
इन केंद्रों की स्थापना से पंजाब और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए व्यापक, सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में असंतुलन को दूर करने में मदद मिलेगी। ये सैटेलाइट केंद्र सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से और डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर दूर-दराज के क्षेत्रों में वंचित आबादी तक सेवाएं सुलभ कराएंगे।
संगरूर के इस केंद्र का निर्माण चार सौ 49 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 25 एकड़ भूमि में फैला यह अस्पताल आबादी की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
फ़िरोज़पुर केंद्र के निर्माण 490 करोड़ रूपये से अधिक राशि खर्च होगी। इसमें एक सौ इनडोर बेड रखने की योजना है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment